सुंदरनगर (मंडी)। सुकेत वनमंडल में वन संपदा की तस्करी करने वालों पर वन विभाग की टीम ने शिकंजा कस दिया है। वनमंडल में अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाए जा रहे है। वन विभाग की टीम ने ढांगू में नाके के दौरान एक जीप से देवदार के 14 स्लीपर बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 99 हजार बताई जा रही है।
रोहांडा के बीओ राम लाल ने टीम के साथ ढांगू में नाका लगा रखा था। इसी दौरान एक पिकअप (एचपी 31डी-7124) को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में 14 स्लीपर देवदार के पाए गए। इन्हें वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। वाहन में चालक सहित तीन व्यक्ति बैठे थे। इनमें राज कुमार निवासी गांव बेहली, काली दास गांव औली और रिप चंद निवासी गांव टिकराधार, डाकघर निहरी तहसील निहरी जिला मंडी शामिल थे। तीनों आरोपी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए।
सुकेत के डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि 14 स्लीपर के साथ पिकअप बरामद कर ली गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला निहरी चौकी में दर्ज करवाया गया है। बरामद स्लीपर की कीमत करीब 99 हजार रुपये है। वन संपदा को लूटने वालों के खिलाफ वन विभाग सख्ती से निपट रहा है। समूचे वन मंडल में नाके लगाए जा रहे है। संवाद
कब लगाया था नाका,............
समय का भी जिक्र नहीं, अंधेरे में भाग गए.......