फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नौ मील में 132 केवी ट्रांसमिशन टावर गिरा, बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर मंडी-पंडोह के बीच नौ मील में 132 केवी ट्रांसमिशन लाइन का एक बड़ा टावर शनिवार सुबह धराशायी हो गया। यह टावर काफी समय से एक ओर झुका हुआ था। टावर क्षतिग्रस्त होने से पंडोह, इलाका सराज और इलाका नाचन में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन

यह ट्रांसमिशन लाइन बिजनी विद्युत सब-स्टेशन से पंडोह सब-स्टेशन तक बिजली पहुंचाती थी। पंडोह से 33 केवी की लाइन के जरिए आगे के इलाकों को बिजली भेजी जाती थी, जो टावर गिरने के बाद बाधित हो गई। तत्काल प्रभाव से वैकल्पिक व्यवस्था पर काम शुरू किया गया।
उधर, टावर गिरने के साथ ही उसके ऊपर बसे घरों और जमीन पर भी खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय भूमि मालिकों हेम सिंह, मीने राम और इंद्र सिंह ने प्रशासन से मुआवजे और सुरक्षित पुनर्वास की मांग की है।
विज्ञापन

जागर पंचायत के प्रधान भूषण कुमार ने प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि फोरलेन निर्माण से पैदा हुए इस खतरे का संज्ञान लिया जाए। कनिष्ठ अभियंता 9 मील सब स्टेशन नेत्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सुंदरनगर सब स्टेशन से जोड़कर पंडोह क्षेत्र, शिवाबदार, इलाका सराज और इलाका नाचन के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति को वैकल्पिक तौर पर बहाल कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें