नेरचौक (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भंगरोटू में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि विधायक इंद्र सिंह गांधी रहे। प्रधानाचार्य रामशरण नारंग ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल की उपलब्धियों और गतिविधियों के बारे में मुख्यातिथि को अवगत करवाया। स्कूल के विद्यार्थियों ने बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने रोहड़ू जाना मेरी आमिए...., डुंगे नालुए..., और भंगड़ा पर खूब धमाल मचाया। इस दौरान बच्चों ने नशा निवारण और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का भी संदेश दिया।
इस मौके पर मुख्यातिथि विधायक इंद्र सिंह गांधी ने स्कूल की चारदीवारी के लिए 1 लाख रुपये दिए। उन्होंने स्कूल मैदान के लिए तथा साइंस लैब के पुराने भवन की मरम्मत के लिए बजट का प्रावधान करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने मेधावी छात्र-छात्राओं को इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष सरला ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्ष बल्ह अंजना रावत सहित क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
.....
सम्मान प्राप्त करने वाले मेधावी
सम्मानित होने वाले मेधावियों में कोमल, आंचल, अदिति, दिव्या, प्रियंका, बनिता, समीर, सोहेल, राहुल, राजकुमार, सुहेब, नदीम, योगेश, क्षितिज, तेजेंद्र, दिग्विजय, पंकज, सौरभ, हितेश, हिमांशु, शुभम, पंकज, अंचल, सिद्धार्थ, सचिन आस्था, ईशा, पल्लवी, पारुल, श्रेया, प्रियंका, ओम, अनमोल, दिवांशु, मुकेश, दीपिका, अंचल, बनिता अमन, कोमल, अदिति, दिव्या, अतु, हेमलता, दीपाली, दीक्षा, प्रदीप आदि शामिल रहे।
000