फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगे गए ठग...नाटक ने किया लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मंडी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मंडी जनपद की लोकगाथा पर आधारित नाटक लाहुला ने दहेज उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर बेटियों के दर्द को उकेरते हुए दर्शकों को भाव विभोर किया। वहीं पर हास्य नाटक ठगे गए ठग के माध्यम से अंधविश्वास और बाबा तंत्र पर करारा प्रहार किया। मंडी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में नगर परिषद अध्यक्ष सुमन ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। उनके साथ उपाध्यक्ष विरेंद्र शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष नीलम शर्मा, पार्षद उर्मिला शर्मा, नेहा, जितेंद्र शर्मा, पुष्पराज कात्यायन आदि भी मौजूद थे। इस अवसर पर नप अध्यक्ष और पार्षदों ने दीप प्रज्वलित किया। कलाकारों ने ग्रुप डांस कर युवा प्रतिभाओं को मंच पर लाने का प्रयास किया। संवाद प्रिंस एवं प्रिंसेस आफ दि इयर मुकाबले के लिए माडलिंग का दूसरा राउंड सेरी मंच पर किया गया। इसमें पंद्रह माडल्स ने रैंप पर कैटवाक किया। महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या में संवाद वायस आफ दि इयर तथा संवाद प्रिंस एवं प्रिंसेस का अगला राउंड होगा।
विज्ञापन

यह है लाहुला गाथा
मंडी महोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या का आकर्षण मंडी जनपद की लोकगाथा लाहुला रही। इसमें बेटी का गरीब बाप बरीणा लेकर उसकी शादी तय कर देता है। मगर मासूम बेटी को यह बेमेल रिश्ता रास नहीं आता है और वह गांव के तालाब में डूब कर जान दे देती है। इस मार्मिक प्रस्तुति को मंडी के मशहूर नाट्य निर्देशक इंद्रपाल इंदू ने तैयार किया है। इसे मंच पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटली की छात्राओं ने प्रस्तुत किया। वहीं पर सुकेत ललित कला एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से हास्य नाटक ठगे गए ठग का प्रभावशाली मंचन किया।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें