फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई पर कांग्रेस ने बोला हल्ला

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने जिला मुख्यालय में केंद सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ महंगाई के मुद्दे पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा और पूर्व मंत्री कौल सिंह और प्रकाश चौधरी की अगुवाई में शहर में रोष रैली निकाली गई। बाद में एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया। उक्त नेताओं ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि आज भाजपा ने देश में सत्ता और शासन के नाम पर हाहाकार मचाया हुआ है। देश की सरकार पूंजीपतियों के हितों की रक्षा करने में व्यस्त है। पेट्रोल डीजल के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए। किराए पर भी राजनीति की जा रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। प्रदेश सरकार जहां लोकहित की बात आती है, वहां बजट का रोना रोती है और सत्ता के अपने अल्पकाल में कर्जे पर कर्जा लिया जा रहा है। मंत्रियों की पसंद के आधार पर गाड़ियां खरीदी जा रही हैं, जबकि जनता को लूटा जा रहा है। दीपक शर्मा ने सरकार को चेताया कि बस किराए में हुई वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए और पेट्रोलियम पदार्थों पर वेट को कम करें। विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुलजार भारती, चंद्रशेखर ठाकुर, उपेंद्र शर्मा, दर्शन ठाकुर, आकाश शर्मा, जीवन ठाकुर, जगदीश रेड्डी, शेर सिंह, धर्मी देवी, सुमन चौधरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें