फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पंपिंग प्रभावित, आज प्रभावित रहेगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
जलभ्ाराव
विज्ञापन

मंडी। बारिश और डैम से छोड़े गए पानी से आई गाद के कारण पड्डल पंप हाउस में पानी की पंपिंग प्रभावित हो गई। इससे 11 जुलाई बुधवार को शहर में जलसंकट गहरा सकता है। पंप की मरम्मत के चलते आईपीएच विभाग शहर के अधिकांश क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रखेगा। इस दौरान सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उधर विभाग का तर्क है कि गंदे और मटमैले पानी की सप्लाई न हो और बार-बार पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पंप हाउस की मरम्मत की जा रही है। आईपीएच विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण ब्यास में आई गाद से पानी की लिफ्टिंग बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इससे पानी की आपूर्ति भी बाधित हो रही थी।

विज्ञापन

सहायक अभियंता एसके शर्मा ने कहा कि मंडी शहर के भ्यूली, गणपती रोड, मट्ट, सैण, सन्यारडी, थनेड़ा, पैलेस, जेल रोड, पंजेटी स्कूल बाजार, टारना, अपर मंगवाई, पड्डल, सौली खड्ड तथा मुख्य बाजार में जल आपूर्ति नहीं की जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें