फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य सराज से मंडी पहुंचने का सफर हुआ अब आधा

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन

बालीचौकी (मंडी)। सीएम के गृह क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए अब सफर आधा रह गया है। मध्य सराज की महत्वपूर्ण सड़क कलहणी-कशौड़-पंडोह का कार्य पूरा हो गया है। यह सड़क पंडोह से इंटरलिंक हो गई है। लोगों को मंडी पहुंचने के लिए पहले वाया थुनाग 125 से 150 किमी का फासला तय करना पड़ता था वहीं, अब यह दूरी कम होकर महज 40 से 75 किमी रह गई है। मध्य सराज की जिला मुख्यालय से दूरी महज 75 से 100 किमी कम हो गई है।

विज्ञापन

बीते सोमवार को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड में शामिल यह सड़क लोनिवि ने आपस में जोड़ दी है। सड़क बनने से कलहणी, कशौड, कुकलाह, खोलानाल, नलवागी, भाटकीधार, बागाचनोगी, शिवथाना और शिल्हीबागी से लेकर लंबाथाच तथा डाहर तक की पंचायतों के हजारों लोगों को लाभ होगा। मध्य सराज की एक दर्जन पंचायतों के लोग थुनाग पहुंचने से पहले अब मंडी पहुंच जाएंगे। लोनिवि के अधिशासी अभियंता केके शर्मा ने कहा कि कलहणी-कशौड़-पंडोह सड़क को जोड़ दिया गया है। कहा कि करीब एक दर्जन पंचायतों को लाभ मिलेगा। अब लोगों को मंडी पहुंचने के लिए 150 किमी की बजाय महज 40 से 75 किमी का सफर करना पड़ेगा।
..
किसानों और बागवानों को मिलेगा खासा लाभ
मध्य सराज के किसानों और बागवानों को सड़क के बनने से खासा लाभ हुआ है। यहां पर नगदी फसलों सेब, आलू, मटर और सब्जियों को मंडियों तक आसानी से पहुंचाया जा सकेगा। यह सड़क कलहणी-कशौड़-गौणी वाया भेला हो कर पांदली तक आवाजाही के लिए 10 दिन के बाद खुल जाएगी। अभी भी कशौड़ से पांदली सड़क का निर्माण 3 किमी शेष है। यहां से 1 किमी सड़क भी बन चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें