फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकाघाट-धर्मपुर, जोगिंद्रनगर-पठानकोट राज्यमार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट-धर्मपुर-जोगिंद्रनगर-पठानकोट राज्यमार्ग विभाग की लापरवाही के कारण अवरुद्ध हो गया है। इसके चलते वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। वाहन चालकों को 8 से 10 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने विभाग की इस लापरवाही पर रोष जताया है। जानकारी के मुताबिक विभाग ने कांढापतन के नजदीक गंतरैलू नाला के पास पुल के निर्माण का ठेका दिया है। पुल का निर्माण कार्य जोरों पर है लेकिन, ठेकेदार ने जैसे ही पुल की नींव बनाने के लिए वहां कटाई की तो दलदल होने के चलते कुछ मीटर सड़क नीचे गिर गई तथा इस मार्ग से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई है। अब विभाग ने इस मार्ग को बहाल करने के लिए अभी तक कोई ठोस कदम तक नहीं उठाए हैं। जोगिंद्रनगर, पालमपुर, पठानकोट, जम्मू, लडभड़ोल की तरफ जाने वाले लोगों को अब दिक्कतें पैदा हो गई हैं। उन्हें आठ से दस किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। स्थानीय लोगों में विधि चंद, प्यार चंद, हेत राम, परमा राम, ठाकर दास, राकेश कुमार, प्रवीण कुमार, गायत्री दत्त, कश्मीर सिंह, लालमन, श्यामलाल, सवारू राम, पवन कुमार ने इस मार्ग को तुरंत बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन


यातायात शीघ्र बहाल करने की कोशिश : अभियंता
इस बारे में अधिशाषी अभियंता मंडल धर्मपुर प्रमोद कश्यप ने कहा कि विभाग की कोशिश है कि जल्द ही इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाए। जमीन दलदली होने के चलते परेशानी आ रही है। अगर जल्द कोई गलत कदम उठा लिया जाए तो साथ लगते मकानों को खतरा पैदा हो सकता है। इसलिए वीरवार से पुल के अपार्टमेंट में कंकरीट डलना शुरू हो जाएगी। इसके बाद जल्द ही कोई निर्णय लेकर यातायात को बहाल करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें