सरकाघाट (मंडी)। जाहू बाजार जा रहे एक व्यक्ति को हमलावर ने मारपीट कर घायल कर दिया है। मारपीट के दौरान 42 हजार गायब हो गए हैं। व्यक्ति ने हमलावर पर नकदी छीनने का आरोप लगाया है। साथ ही जान से मारने की धमकी की बात भी पुलिस को सौंपी शिकायत में कही है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हमले के पीछे रंजिश की बात कह रही है।
पुलिस थाना सरकाघाट में शिकायतकर्ता जगदीश चंद पुत्र खिंदो राम निवासी गांव जमनौण तहसील बलद्वाड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 24 मार्च को शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वह जाहू बाजार से बस्वाड़ पंहुचा तो उसी समय एक व्यक्ति नरेंद्र उर्फ नीटू वहां आया और उसका रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की तथा छीना झपटी की। इस दौरान शिकायतकर्ता के 42 हजार छीन लिए गए हैं। उधर, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसपी गुरुदेव चंद ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर 341, 323, 506 और 356 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।