फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ माह बीतने के बाद भी नहीं हुई पुलिस कांस्टेबल की भर्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस भर्ती का परिणाम न निकलने पर रोष
विज्ञापन

आचार संहिता के बाद लगी रोक नहीं हुई बहाल
युवाओं ने सरकार से की भर्ती पर निर्णय लेने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। आठ माह बीतने के बाद भी पुलिस महकमे में कांस्टेबल भर्ती की राह ताक रहे सैकड़ों बेरोजगारों में रोष है। बेरोजगारों का कहना है कि जुलाई में जब पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे तो हजारों बेरोजगार युवाओं के सपनों को पंख लग गए। बढ़चढ़ कर युवाओं ने परीक्षा प्रक्रिया में हिस्सा लिया और परिणाम भी निकला, लेकिन अब तक भर्ती नहीं हुई है। प्रदेश सरकार से जल्द पुलिस भर्ती का परिणाम निकालने की मांग युवाओं ने उठाई है।
विज्ञापन

युवाओं मनोज कुुमार, प्रवीण, दीपक, रामलाल, अमित, प्रकाश, सचिन शर्मा, अनमोल ठाकुर आदि का कहना है कि पुलिस भर्ती की प्रक्रिया को आठ माह पूरे होने को हैं, लेकिन अभी तक सरकार कोई फैसला नहीं ले पा रही है। इस भर्ती के लिए जुलाई में आवेदन लिए गए। सितंबर में युवाओं ने शारीरिक परीक्षा पास की। दो अक्तूबर को लिखित परीक्षा और 12 अक्तूबर को लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ, लेकिन दो दिन बाद चुनाव आचार संहिता लागू हो गई और भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई। चुनाव आयोग से आगे की प्रक्रिया के लिए मंजूरी मांगी गई, जो किन्हीं कारणों के चलते नहीं मिल पाई। नई सरकार के आने के बाद भर्ती की फाइल सरकार के पास भेजी गई, लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। युवाओं ने मुख्यमंत्री से मांग उठाई है कि भर्ती प्रक्रिया पर जल्द फैसला दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें