फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील जुमले निकालकर भगाई बुरी शक्तियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सराज क्षेत्र की चुंजवाला धार में देव चुंजवाला महादेव के दो दिवसीय होम का मंगलवार को भव्य आगाज हो गया है। चुंजवाला धार हर हर महादेव की ध्वनि से गूंज उठी। उत्सव में क्षेत्र की 21 पंचायतों के लोगों और कुल्लू जिले से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शिरकत की। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर उत्सव में माहौल देवमयी हो गया। देव कारज में हर घर से एक सदस्य शरीक हुआ। बुरी शक्तियों को भगाने के लिए होम में अश्लील गालियां दी जाती हैं, यह दौर देर शाम बाद शुरू हो गया। लोगों ने सदियों से चली आ रही इस परंपरा का बखूबी पालन किया। देव कार्यवाही के दौरान रात्रि को वाद्य यंत्रों की धुनों पर देवता के देवलुओं ने नृत्य किया और देवता को भी नृत्य करवाया। इससे पहले देव चुंजवाला महादेव को देवलुओं ने कांढा स्थित अपनी देव कोठी से चुंजवाला धार में होम तक पहुंचाया। देवता को वहां तक पहुंचाने के लिए देवलुओं को पांच किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़नी पड़ी। देवता के पहुंचते ही देव कारज शुरू हो गया। देवता के कारदार बुद्धे राम ने बताया है कि होम हर साल मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि होम में दूरदराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने देवता के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। बाद में देवता ने भविष्यवाणी भी की।
विज्ञापन

...
बारिश, तूफान नहीं डगमगा पाए कदम
10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित इस होम में जाने के लिए भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ है। भक्तों की इस अटूट आस्था को तेज बारिश और तूफान भी नहीं तोड़ पाए। मंगलवार को सुबह से ही बारिश का मौसम रहा, मगर श्रद्धालु होम में भाग लेने यहां भारी संख्या में पहुंचे।
...
आज होंगे बच्चों के मुंडन
बुधवार को देव होम में स्थानीय और दूरदराज क्षेत्रों से आए श्रद्धालु अपने छोटे बच्चों का मुंडन करवाएंगे। मान्यता है कि इस देव होम मेें मुंडन करवाना बहुत ही शुभ होता है। रातभर देव कार्यवाही के पश्चात सुबह चार बजे से देवता के गूरों ने श्रद्धालु की पूछ डालने का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें