फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी शहर में 10 रूटों पर 10 रुपए में करें चार किमी का सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में दौड़ेंगी एचआरटीसी की इलेक्ट्रिकल टैक्सियां
विज्ञापन

अधिकतम 15 और न्यूनतम पांच रुपये होगा किराया
एक टैक्सी को रिजर्व के रूप में रखेगा एचआरटीसी
दिन में 70 से सौ किलोमीटर चलेगी एक टैक्सी
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। महज दस रुपये में अब आप बस स्टैंड मंडी से जोनल अस्पताल, टारना मंदिर, खलियार, जेलरोड और सर्किट हाउस का सफर कर सकेंगे। वहीं, तल्याहड़ और बिजनी तक के सफर के लिए आपको 15 रुपये चुकाने होंगे। एचआरटीसी ने शहर में चलने वाली इलेक्ट्रिल टैक्सियों के लिए यह किराया तय किया है। शहर में अब चार किमी के सफर के लिए आपको दस रुपये चुकाने होंगे। वहीं, चार किमी से अधिक के सफर के लिए अधिकतम 15 रुपये किराया एचआरटीसी ने निर्धारित किया है। शहर में एचआरटीसी की पांच इलेक्ट्रिकल टैक्सियां दस रूटों पर चलेंगी। इन टैक्सियों के रूट और किराया तय कर दिया गया है। पांच से सात किमी के दायरे में चलने वाली इन टैक्सियों का अधिकतम किराया 15 और न्यूनतम किराया 10 रुपये तय किया गया है। सुबह आठ बजे के बाद यह सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। हर टैक्सी दिन में 70 से 100 किमी तक तय रूटों की सीमा तक चलेगी। मंडी डिपो को कुल छह इलेक्ट्रिकल टैक्सियां मिली हैं, जिनमें से पांच टैक्सी को चलाया गया है। जबकि, एक टैक्सी को रिजर्व रखा गया है।
एक बार चार्ज होने पर 80 से 100 किमी तक चलेगी
एक बार चार्ज करने पर टैक्सी 80 से सौ किलोमीटर तक चला करेगी। शिमला में इसकी शुरुआत हो चुकी है और मंडी में भी सप्ताह भर के भीतर यह टैक्सियां सड़कों पर दौड़ेंगी। टैक्सियों को रूट परमिट मिल गए हैं। एक टैक्सी में छह लोगों के बैठने का प्रावधान होगा। ये टैक्सियां मंडी बस स्टैंड से पूरे शहर का चक्कर लगाया करेंगी। एक टैक्सी बस स्टैंड से अस्पताल रूट पर भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट तय, किराए की प्रपोजल भेजी : आरएम
परिवहन निगम मंडी डिपो के प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि सप्ताह के भीतर यह गाड़ियां आम यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेंगी। टैक्सियों के रूट तय कर दिए गए हैं। पांच टैक्सियों को शहर में दस रूटों पर चलाया जाएगा। किराए का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। किराया न्यूनतम 10 और अधिकतम 15 रुपये तय किया गया है।
इन रूटों पर चलेंगी टैक्सियां
टैक्सी नंबर एक
मंडी बसस्टैंड से तल्याहड़ वाया जेल रोड
टैक्सी नंबर दो
बसस्टैंड से टारना मंदिर वाया सेरी बाजार
बसस्टैंड से जोनल अस्पताल मंडी
मंडी बसस्टैंड से तल्याहड़ वाया सर्किट हाउस
टैक्सी नंबर तीन
बसस्टैंड से खलियार वाया भ्यूली पुल पुरानी मंडी
मंडी बसस्टैंड से एंग्लो स्कूल वाया आटीओ ऑफिस
मंडी बसस्टैंड से ढांगसीधार वाया भ्यूली पुल
टैक्सी नंबर चार
बसस्टैंड मंडी से जोनल अस्पताल मंडी
जोनल अस्पताल से खलियार वाया विक्टोरिया ब्रिज
टैक्सी नंबर पांच
खलियार से जोनल अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें