फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी भांगड़े, पहाड़ी नाटी पर खूब मचा धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल रामनगर मंडी में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. आईडी शर्मा प्राचार्य वल्लभ कॉलेज मंडी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य वीरेंद्र गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही स्कूल की उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मुख्यातिथि डा. आईडी शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में यह दिन बेहद अहम होता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ही खेलों और अन्य गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। समारोह में विद्यार्थियों ने पहाड़ी नाटी, पंजाबी भंगड़े पर खूब धमाल मचाया। विद्यार्थियों में आराध्य, नेल्सन ठाकुर, रणवीर, विदित शर्मा, पीयूष ठाकुर, नव्या, दिव्यांश, अभय ठाकुर, देवांश पटियाल, प्रत्यक्ष, प्रीतिता, आदित्य, अंकिता, वंशिका, दिवांशु, राधिका, अनमोल, चरण, रुद्रांश, शिवम, चिराग, भाविका ठाकुर, हिमांशु ठाकुर, जेनव, सिमरन, अर्चिता, समर्थ, दिव्यांश, तृषा, आर्यन, अंशुल, कशिश, दिव्यांश, करुण, नम्रता, रितिशा, मनीषा, अंशुल, अविनाश गुलेरिया, हिमांशु ठाकुर, पायल, गगन, राहुल, कृति, वंशिका, देवांशु, निकिता, सिमरनकौर, आयुष, कृतिका, कनिका, मनीषा, रितिका ठाकुर, कनुप्रिया, प्रज्ञा, नौशीन, रिया, दीपिका ठाकुर, अंकुश गुलेरिया, दीक्षा गुलेरिया और करण शुक्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें