फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवान में आईपीएच टैंक के समीप वाटर गार्ड का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। क्षेत्र के तहत कोट पंचायत के पटवान गांव में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उपमंडल बलद्वाड़ा में कार्यरत एक वाटर गार्ड का शव बरामद किया गया है। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सरवन कुमार (45) पुत्र गंगा राम निवासी गांव कोट तहसील बलद्वाड़ा विभाग के पटवान स्थित पानी के भंडारण टैंक पर नियुक्त था। वह बुधवार शाम पांच बजे के करीब पानी छोड़ने गया था। इसके बाद वह शाम को घर नहीं लौटा। वीरवार सुबह जब गांव में स्थित मंदिर में लोग पूजा करने गए तो उन्होंने सरवन कुमार को टैंक के पास बने मंदिर के पास मृत पाया। मंदिर गए लोगों ने प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने घटना के बारे में हटली चौकी फोन कर सूचित किया। पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल सरकाघाट में उपचार करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें