फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकन गार्डन में शिफ्ट होगा शहीद स्मारक, बीस लाख से होग निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
संकन गार्डन में शिफ्ट होगा शहीद स्मारक
विज्ञापन

बीस लाख रुपये से किया जाएगा निर्माण
धर्मशाला के शहीद स्मारक की तर्ज पर बनेगा
डीसी के आदेश के बाद साइट हुई फाइनल
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। सेरी मंच के समीप बना शहीद स्मारक अब इंदिरा मार्केट के संकन गार्डन में शिफ्ट होगा। इस पर बीस लाख की राशि खर्च होगी। धर्मशाला के शहीद स्मारक की तर्ज पर इसे तैयार किया जाएगा। डीसी के आदेशों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर ने शहीद स्मारक के लिए संकन गार्डन फाइनल किया है। पहले शहीद स्मारक बदहाल स्थिति में सेरी मंच के समीप एक होटल के साथ सटा था। वहीं, यदि प्रशासन की इसे शिफ्ट करके नए सिरे से निर्माण की कवायद सिरे चढ़ी तो पूर्व सैनिकों की बेहतर और व्यवस्थित शहीद स्मारक बनने की मांग पूरी होगी। जहां वीरों की कुर्बानियों को याद किया जा सकेगा और शहादत पाने वाले वीर सैनिकों के परिवारों के लिए भी सम्मान की बात होगी। गौरतलब है कि डीसी ऋग्वेद ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शहीद स्मारक को कांगणीधार या इंदिरा मार्केट में स्थित संकन गार्डन में स्थापित करने का निर्णय लिया गया था, जिस पर पूर्व सैनिकों ने इंदिरा मार्केट स्थित संकन गार्डन में शहीद स्मारक बनाने के लिए अपनी सहमति जताई थी। इसका एसडीएम मंडी ने निरीक्षण कर साइट को फाइनल कर लिया है। एसडीएम सदर डॉ. मदनकुमार ने इसकी पुष्टि की है।
शहीदों की शहादत को संजोया जाएगा
सेवानिवृत ब्रिगेडियर कुशाल ठाकुर ने बताया कि शहीद स्मारक बनने से जिले में अभी तक विभिन्न युद्धों सहित अन्य ऑपरेशनों में शहीद हुए सैनिकों की यादों को संजोया जाएगा। पूर्व सैनिकों की लंबे समय से मांग थी कि शहीदों के सम्मान में एक उपयुुक्त स्थान चिह्नित कर शहीद स्मारक बनाया जाए। इसके लिए कई बार प्रदेश सरकारों सहित जिला प्रशासन से बार-बार आग्रह किया जा रहा था। लंबे अरसे के बाद इस मांग को पूरी होने की आस जगी है। उन्होंने बताया कि देश में जितने भी युद्ध हुए हैं मंडी जिले के वीर सैनिकों ने शहादत पाई है। उनकी याद को चिर स्मरणीय बनाने के लिए कोई भी स्थान आजतक नहीं मिल पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों के सुझाव हों सम्मलित
सेवानिवृत्त कर्नल केके मल्होत्रा, कर्नल एसएल तलवार, कै. डीडी शर्मा, कै. हेतराम शर्मा, सूबेदार बहादुर सिंह, सूबेदार शेर सिंह, अजीत ठाकुर, खेम सिंह, आशा, जगदीश चंद, इंद्र सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने मांग की है कि शहीद स्मारक की डीपीआर बनाने व डिजाइन फाइनल करने पर पूर्व सैनिकों की राय और सुझावों को शामिल किया जाए। साथ ही शहीद स्मारक की निर्माण प्रक्रिया को शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें