फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रुप डांस में अक्ष एंड ग्रुप ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। अभिलाषी ग्रुप के टीआर अभिलाषी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में चला दो दिवसीय टेक फेस्ट का रविवार को समापन हो गया है। निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज तेज सिंह चौधरी ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने टेक फेस्ट के दौरान टेक्नीकल इवेंट, सांस्कृतिक और खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा एकेडमिक में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया। टेक फेस्ट के दौरान टेक्नीकल प्रदर्शनी में बख्शी एंड ग्रुप ने पहला स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में कुल्लू की नाटी पहले तथा शिमला की नाटी दूसरे स्थान पर रही।
ग्रुप डांस में अक्षय एंड ग्रुप पहले तथा शगुन एंड ग्रुप दूसरे स्थान पर रहा। समापन समारोह में अभिलाषी ग्रुप के छात्रों ने सांस्कृतिक, मनोरंजक और शिक्षाप्रद प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। अभिलाषी ग्रुप के अध्यक्ष डा आरके अभिलाषी ने टेक फेस्ट के समापन समारोह में बताया कि अभिलाषी ग्रुप अब डिप्लोमा इन वोकेशनल के तहत आटोमोबाइल सर्विसिंग, एयर कंडीशनिंग एंड रेफ्रिजरेशन, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट तथा मल्टी मीडिया एवं ग्राफिक्स डिजाइनिंग के कोर्स भी शुरू कर रहा है। इस मौके पर अभिलाषी ग्रुप के एमडी डॉ ललित अभिलाषी, सचिव नरेंद्र कुमार और संस्थान के डायरेक्टर डा. श्रीकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें