फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर में गंदगी ना उठने का मामला पुलिस में पहुंचा, नप पर दर्ज हो सकता है मुकदमा

विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में लोगों की जनसमस्याएं सुनते विधायक प्रकाश राणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर शहर में कूड़ा कचरा न उठाने का मामला अब पुलिस थाना में पहुंच गया है। शहर में गंदगी फैलाने, कूड़ा खुले में जलाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने आदि को लेकर नगर परिषद के पदाधिकारियों पर मुकदमा दर्ज करने की पैरवी की गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
अधिवक्ता रणजीत चौहान जोगिंद्रनगर ने पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में कहा कि शहर में कूड़ा-कचरा फैलाकर आम नागरिकों की जान को खतरा पैदा किया जा रहा है। खुले में डस्टबिन का कूड़ा जलाकर वातावरण और पर्यावरण को दूषित करके जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यही नहीं, सार्वजनिक रास्तों और सड़कों पर कचरा फेंक कर आम जनता की आवाजाही को रोकने तथा आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने नगर परिषद की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ भादंसं की धारा 269, 270, 283, तथा 290 के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। उधर, एसपी मंडी गुरदेव चंद ने कहा कि मामले में नियमानुसार जांच होगी और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

यह हैं हालात
रणजीत चौहान ने कहा कि पुरानी आईटीआई के करीब उनके आवास के साथ नगर परिषद ने कूड़ादान रखा हुआ है। उसे नगर परिषद खाली नहीं कर रही है। इससे कूड़ा रेलवे लाइन और आसपास के क्षेत्र में फैल चुका है, जिसे आवारा जानवरों तथा कुत्ते इधर-उधर बिखेर रहे हैं। यही नहीं, कूड़े से भयानक दुर्गंध फैल चुकी है। इससे आसपास के घरों में लोगों का रहना और गुजरना दूभर हो गया है। चौहान ने कहा कि ऐसा हाल जोगिंद्रनगर के सभी वार्डों में रखे गए कूड़ेदानों का है।
विज्ञापन

पुलिस थाने के नीचे भी यही हाल
शिकायत में कहा गया है कि पुलिस थाना के नीचे भी कूड़ेदान के आसपास गंदगी पसरी है। यहां से भी कूड़ा उठाया नहीं जा सका है। शहर को साफ-सुधरा रखना नगर परिषद का दायित्व है। लेकिन, नगर परिषद इसके लिए नाकाम साबित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि शहर में महामारी फैल सकती है शहर वासी इस समस्या से परेशान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें