फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का लोड बढ़ने से 50 घरों में लाखों के उपकरण जले

विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। रामनगर वार्ड में मंगलवार देर रात अचानक बिजली वोल्टेज बढ़ने से 50 घरों में लाखों के बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। प्रभावितों का कहना है कि बिजली बोर्ड की लापरवाही से उन्हें लाखों का चूना लग गया है। मामले को लेकर प्रभावितों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

प्रभावित परिवारों के सदस्यों में पवन कुमार, जंगीराम, सुरेंद्र कुमार, प्रताप सिंह, राजेश कुमार, बीरवल राम, सुरेश शास्त्री, उत्तम चंद, अशोक कुमार, मेघ सिंह, सुंदर राम, हरिया राम, रामभज, बीआर सुमन, रोशनी देवी, रूपलाल, गंगा राम, सुदेश, पदमा ठाकुर, विद्यासागर, कृष्ण चंद, रतन चंद, प्रकाश चंद, चंचल, पवन कुमार, मिलखी राम, रमेश चंद्र, डॉ. धर्मपाल, जगदीश, प्रवीण, जगदीश चंद, प्रेमसिंह, चमनलाल, कर्म चंद, सिमरो देवी, रेवत राम, लुदर सिंह, प्रकाश चंद्र, वीना देवी, नेकराम, अमरसिंह, चमनलाल, प्रेमीदेवी का कहना है कि जब बिजली का यह लोड बढ़ा तो पहले उनके घरों के एलईडी बल्ब जल गए। बाद में फ्रिज, टीवी सेट, ब्रॉडबैंड, वाशिंग मशीन इत्यादि सभी उपकरण खराब हो गए।

लापरवाह कर्मियों पर हो कार्रवाई : प्रभावित
प्रभावितों का आरोप है कि नुकसान की शिकायत करने पर भी किसी ने फोन नहीं उठाया। पूरे वार्ड में शोर मचा रहा। लेकिन बिजली बोर्ड के कोई कर्मचारी नहीं आए। जब शिकायत कक्ष में फोन किया तो बार बार रिंग देने पर भी किसी भी कर्मचारी ने फोन उठाने की जहमत नहीं उठाई और उनका लाखों का नुकसान हो गया। प्रभावितों ने लापरवाह बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं ने बोर्ड से लापरवाही बरतने पर मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


मामले की होगी जांच : एक्सईएन
उधर, अधिशासी अभियंता एनआर ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनको रामनगर वार्ड के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। अगर बोर्ड के किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही होगी तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच के बाद यदि कोताही निकली तो नियमानुसार जो होगा प्रभावितों को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें