फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगड़े और पहाड़ी नाटी पर बच्चों ने खूब मचाया धमाल

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सदियाणा में सोमवार को वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी अशोक शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। इस दौरान छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। पहाड़ी नाटी और भंगड़े पर विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया। प्रधानाचार्य मीरा टंडन ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि अशोक शर्मा ने बच्चों से कड़ी मेहनत कर लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को गुणवत्ता पूर्ण और संस्कारयुक्त शिक्षा बच्चों को देनी चाहिए। इससे पहले छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। मुख्यातिथि ने मेधावियों में राहुल, मुस्कान, अंजलि, हिमांशु, रूपाली राणा, विवेक, प्रेरणा, हर्षा, ईशा, सुमित समेत कई विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान हिमानी एंड पार्टी ने राधा कृष्ण की रासलीला का मंचन किया। वहीं, हर्षा एंड पार्टी ने राजस्थानी नृत्य पेश किया। मुस्कान एंड पार्टी और एकता एंड पार्टी ने पहाड़ी नाटी पेश की। इसके साथ ही आरती एंड पार्टी ने गिद्दा पेश किया। प्रशांत एंड पार्टी ने शिक्षा के महत्व पर आधारित नाटक का शानदार मंचन किया। वहीं, मृनाली एंड पार्टी ने पर्यावरण संरक्षण पर नाटक का मंचन किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत प्रधान नीलम जम्वाल, स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान लता देवी, स्कूल स्टाफ के सदस्य लीला ठाकुर, वनिता शर्मा, रीना, ऊषा, निरंजना, अर्पिता शर्मा, धन्नी देवी, जसवीर राणा, विजय सेन, चांद लाल, नरेंद्र, अनिरुद्ध, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें