फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द मौसम में केंद्र के शीर्ष नेतृत्व ने मंडी में गरमचाया चुनावी माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द मौसम में केंद्र के आला नेताओं ने मंडी में गरमाया चुनावी माहौल
विज्ञापन

दो बड़े चेहरों ने एक साथ की तीन विस क्षेत्रों में एक के बाद एक चुनावी जनसभाएं
नाचन, बल्ह और सिराज में मांगे भाजपा के लिए वोट
भ्रष्टाचार के नाम पर राहुल गांधी और सीएम पर निशाना
अमर उजाल ब्यूरो
गोहर/जंजैहली/नेरचौक(मंडी)। सर्द मौसम की चुनावी फिजा में केंद्र के शीर्ष नेताओं ने मंडी जिला के बल्ह, नाचन और सिराज से प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। बुधवार को सराज में जहां पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और नाचन में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक जयराम के लिए वोट मांगते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सीएम वीरभद्र सिंह पर निशाना साधा। वहीं आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के विस क्षेत्र और नाचन विस में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भ्रष्टाचार और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए वोटरों की नब्ज टटोली। साथ ही प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को यह नसीहत दे दी है कि हिमाचल के मंडी जिला से ही प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की मुहर लगाई जा सकती है। वहीं भीड़ एकत्र कर प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी। पार्टी अध्यक्ष ने सिराज के थुनाग से गर्जना कर प्रदेश में बहुमत से सत्ता पर काबिज होने का जहां शंखनाद किया वहीं नाचन के कोट में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने चुनावों के नजदीक यह जाहिर कर दिया है कि भाजपा सत्ता के करीब पहुंचने के लिए हर संभव प्रयास में हैं। सिराज से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राहुल गांधी और मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सत्ता का निचोड़ करके रख दिया। सिराज में अमित शाह ने मोदी और धूमल की जोड़ी का गुणगान करते हुए देवभूमि में सत्ता वापसी का फार्मूला चलाया। वहीं नाचन के कोट में गृह मंत्री ने प्रदेश में ज्वलंत मुद्दों को भुनाया। दोनों नेताओं ने प्रदेश की राजनीति गरमा दी है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को भाजपा के मुख्यमंत्री चेहरे पर जहां प्रो. प्रेम कुमार धूमल के नाम पर मुहर लगा दी, वहीं बुधवार को सिराज के थुनाग में अमित शाह ने पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जयराम ठाकुर को
विज्ञापन

भाजपा सरकार में मुख्य ओहदा देने का एलान कर धूमल, शांता और नड्डा के नेतृत्व में संतुलन बनाने की कोशिश की है।

भारत मां इतनी जोर से बोलो की मोदी भी सुनें
मंच पर आते ही राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी से भारत माता की जय बोलने का आह्वान किया। उन्होंनेे कहा कि भारत माता की जय इतनी जोर से बोलो की दिल्ली में बैठे पीएम मोदी भी सुनें कि सिराज में भी कोई ऐसा नेता है, जिसकी गूंज दिल्ली तक आ रही
विज्ञापन

है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें