फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बल्ह के किसानों को आज तक नहीं मिल सकी सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

बल्ह के किसानों को नहीं मिल पाई सब्जी मंडी
बोले, उनकी लंबित मांग पूरी करने की हामी भरने वाले दल को करेंगे मतदान
सब्जी मंडी न होने के कारण किसान धूप में बैठकर फोरलेन और एनएच किनारे बेच रहे सब्जियां
अमर उजाला ब्यूरो
नेरचौक(मंडी)। मिनी पंजाब के नाम से मशहूर बल्ह घाटी में सब्जी मंडी ने होने के कारण किसानों को अपनी सब्जियों को बेचने के लिए आज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालत यह है कि किसानों को खून पसीने की कमाई औने पौने दामों पर बेचनी पड़ती है।
क्षेत्र के किसान दोनों सरकारों से यहां पर सब्जी मंडी बनाने के लिए मांग करते आए हैं, मगर उनकी यह मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है। इससे किसानों में रोष है। किसानों को बाहरी राज्यों के व्यापारी बहुत ही कम दामों पर लूट कर ले जाते हैं। वहीं, किसानों को अन्य विकल्प के तौर पर अपनी सब्जियों को सुंदरनगर और मंडी ले जाना पड़ता है, इसके लिए उन्हें भारी भरकम किराया चुकाना पड़ता है। मौजूदा समय में किसान एनएच और फोरलेन के किनारों पर बैठकर अपनी सब्जियों को बेचते हैं। दिनभर कड़ी धूप में सब्जियां सूख जाती हैं और लोग इन सब्जियों को खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाते। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। इस कारण किसानों को फसल के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। किसानों भूप सिंह, उत्तम सिंह, प्रदीप कुमार, देवीदास ठाकुर, धर्म सिंह, हेम सिंह वालिया, वचित्र सिंह, धर्मपाल, राजकुमार, भूरी सिंह ने दोनों दलों की सरकारों के प्रति रोष जताया और कहा कि वे उसी दल को वोट देंगे जो उनकी इस मांग को पूरा करेगा।
विज्ञापन

यहां बहुतायत में होता है सब्जियों का उत्पादन
बल्ह और नाचन विस क्षेत्र के निचले क्षेत्रों में नकदी फसलों और सब्जियों का उत्पादन बहुतायत में किया जाता है। किसान और युवा नौजवान बेरोजगारी की मार से बचने के लिए मक्की, गेहूं, धान, सोयाबीन के साथ सब्जियां खीरा, बैंगन, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, करेला, घीया, भिंडी, फ्रांसबीन, आलू, मटर, टमाटर की पैदावार करते हैं, लेकिन यहां के किसानों और बागबानों को सब्जी मंडी न होने के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

98 लाख से जल्द तैयार होगी संब्जी मंडी : इंद्र सिंह गांधी
इस बारे में स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि बल्ह के किसानों के लिए सब्जी मंडी 98 लाख की लागत से तैयार की जाएगी। फाइल फोरेस्ट क्लीयरेंस को भेज दी गई है। क्लीयरेंस मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूरी कर ली गई थी सभी औपचारिकताएं : चौधरी
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार के समय सब्जी मंडी बनाने के लिए हर औपचारिकता पूरी हो चुकी थीं, मगर विस चुनावों के चलते कार्य सिरे नहीं चढ़ पाया। अब प्रदेश सरकार को इस काम को जल्द पूरा करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें