फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराज और नाचन में बर्फबारी से फिर पांच संपर्क मार्ग हो गए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/जंजैहली। जिले में सराज और नाचन के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार देर रात बारिश और ताजा बर्फबारी से पांच सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कार्य निपटाने के लिए भारी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। हालांकि लोनिवि बर्फबारी से बंद पड़े मार्गों को दुरुस्त करने में जुट गया है लेकिन मार्ग बहाल नहीं हो सके हैं। वहीं पेयजल और विद्युत आपूर्ति भी कई स्थानों में ठप पड़ी है। ऐसे हालात में कई गांवों के ग्रामीण अंधेरे में रातें बिताने को विवश हो गए हैं। शनिवार को जिले में आसमान में बादलों के बीच में धूप खिलती रही। हजारों लोगों ने धूप खिलने को भरपूर आनंद लिया। उधर डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था बहाल कर जा रही है। बर्फबारी थम गई है। जल्द ही बिजली, पानी और यातायात व्यवस्था को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

यह मार्ग रहे बंद
सराज के छतरी-गाड़ागुशैणी, गाड़ागुशैणी-टपनाली-घाट, बिलागाड़-मगरूगला, थाची-डीडर, थाटा-समबलवास आदि बर्फबारी के चलते बंद पड़े है। इन मार्गों पर बसों की आवाजाही ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा है। उधर लोनिवि जंजैहली के अधिशासी अभियंता केके कौशल का कहना है कि सड़क मार्गों को बहाल करने के लिए मशीनों को तैनात कर दिया है। जल्द ही मार्गों को बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें