पंडोह (मंडी)। बीबीएमबी मैदान पंडोह में आठ और नौ नवंबर को कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत सयोग और समापन अवसर पर यदोपति राणा मौजूद रहेंगे। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह जानकारी कोच धूम राज ने दी। कहा कि कबड्डी जूनियर वर्ग अंडर-16 में होगी, जबकि वॉलीबाल के मैच सीनियर वर्ग में होंगे।