फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का पानी सीवरेज लाइन में डालने पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरनगर (मंडी)। बरसात का पानी सीवरेज लाइन में डालने वालों की अब खैर नहीं है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग ने घरों का पानी सीवरेज लाइन में डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का फैसला लिया है। इसके लिए विभाग के कार्यालय में बाकायदा एक शिकायत कक्ष बनाया गया है। यहां पर सीवरेज से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना विभाग को दी जा सकती है। शिकायत करने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। बरसात का मौसम शुरू होते ही सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के ट्रीटमेंट प्लांट में सीवरेज के पानी की आवक बढ़ने से विभाग के अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। इसके कारण कभी भी प्लांट में ओवर फ्लो हो सकता है। विभागीय अधिकारियों ने एकाएक पानी की आवक बढ़ने की जांच की तो पाया कि शहर के अधिकतर सीवरेज उपभोक्ताओं ने अपने लेंटर आदि की ड्रेनेज सीवरेज लाइन से जोड़ रखी है। इसके कारण बारिश होने पर ट्रीटमेंट प्लांट में एकाएक बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। विभाग की इस कवायद से सीवरेज लाइन में लेंटर के पानी का कनेक्शन जोड़ने वालों में हड़कंप मच गया है। आईपीएच विभाग ने बरसात के दिनों में ऐसे लोगों की पहचान करने के लिए सर्वे भी शुरू करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

...
सख्त कार्रवाई की जाएगी : प्रवीण गुप्ता
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सीवरेज लाइन में ड्रेनेज का पानी डालना नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऐसा किया है, विभाग उनकी पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा। उन्होंने इस मामले में लोगों से सहयोग करने की भी अपील की है।
विज्ञापन

000

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें