फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिहायशी कमरे में लगी आग, दम घुटने से महिला की मौत

विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। तरड़ोल गांव में एक रिहायशी मकान के कमरे में लगी आग में झुलसने और दम घुटने से 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पुलिस ने मामले में 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, सरकाघाट में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक श्यामलता पत्नी अनंत राम को देर रात बलद्वाड़ा अस्पताल लाया गया। वह बुरी तरह झुलसी थी। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया तथा सूचना पुलिस थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि महिला की दोनों टांगों, बाजू और शरीर में जलने के घाव थे, कपड़े भी झुलसे थे। वहीं पति अनंत राम ने पुलिस पूछताछ के दौरान बयान दिया कि बुधवार देर शाम खाना खाने के बाद उसने अपनी पत्नी को कमरे में सुला दिया और खुद नजदीक के अपने रिश्तेदार के घर उसका हाल चाल पूछने चला गया। उस वक्त उसका बेटा रसोई में था। जब वह कुछ समय के बाद घर आया तो देखा की कमरे में आग लगी थी और धुआं निकल रहा था। उसने अपनी पत्नी को बेड से उठाया और बाहर बरामदे में उसे ले आया। सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को दी और सीएचसी बलद्वाड़ा में अपनी पत्नी को उपचार के लिए लाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया।

पिछले छह माह से बोल तक नहीं रही थी
पुलिस को दिए बयान में अनंत राम ने कहा कि पिछले पांच साल से उसकी पत्नी दिमागी रूप से बीमार थी। वह अपना काम नहीं कर सकती थी। पिछले छह माह से वह बोल भी नहीं पा रहा थी। उसने हादसे का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह पुलिस ने घटनास्थल का मौका किया। पुलिस ने जांच में पाया कि अनंत राम के कमरे में रखा बेड पूरी तरह से जल चुका था। कमरे के अंदर बिजली की फिटिंग और वायरिंग जली हुई थी। कमरे के अंदर जलने की काफी बदबू थी। मौका पर अन्य कोई भी ज्वलनशील पदार्थ नहीं पाए गए। एसपी मंडी गुरुदेव चंद ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस ने पति और सूचना देने वाली महिला के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शार्ट सर्किट और मौत का कारण दम घुटना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम करवाया गया है और शव परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें