फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 से अधिक देवी देवता बढ़ाएंगे लघु शिवरात्रि की शोभा बढ़ेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश भर में लघु शिवरात्रि के नाम से जोगिंद्रनगर का देव मेला इस बार भी 1 से 5 अप्रैल तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मेले के सुचारु रूप से आयोजन को लेकर मिनी सचिवालय जोगिंद्रनगर के सभागार में वीरवार को बैठक का आयोजन उपमंडलाधिकारी नागरिक अमित मेहरा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि लघु शिवरात्रि देवता मेले के लिए इस बार 105 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं और इससे अधिक संख्या में पहुंचने वाले देवताओं का कमेटी की ओर से स्वागत किया जाएगा। देवताओं के नजराने में वृद्धि करने के संदर्भ में भी विचार किया जाएगा। देवलुओं के ठहरने और खाने-पीने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। नगर परिषद एरिया में झंडे लगाए जाएंगे। मेले की स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा। प्लाट आवंटन मार्च के अंत तक कर दिया जाएगा। देवता मेले में सांस्कृतिक संध्याओं में अपनी प्रस्तुति देने से पहले सभी कलाकारों को ऑडिशन के दौर से गुजरना पड़ेगा। कमेटी का गठन करके ऑडिशन मार्च के अंतिम सप्ताह में लिए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्याओं में लोकल और हिमाचली कलाकारों को विशेष अधिमान दिया जाएगा। देवता मेले को लेकर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाएगा तथा बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आदेश दिए जाएंगे। मेला परिसर के पास ही मोबाइल टॉयलट का निर्माण किया जाएगा। मेले में पहले दिन और आखिरी दिन निकलने वाली देवताओं की जलेब के लिए भी उचित बंदोबस्त किए जाएंगे। पहले दिन रामलीला मैदान में सभी देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करने के उपरांत जलेब शहर की परिक्रमा करते हुए मेले मैदान तक पहुंचेगी। बैठक मेें तहसीलदार शालिनी शर्मा, नायब तहसीलदार कृष्ण चंद यादव, नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों के प्रधानाचार्य, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें