फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव स्वच्छता में अव्वल, शहर में गंदगी का दाग

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। चौहाटा के नजदीक मुख्य चौराहे और सीवरेज चौक। खुले चैंबरों की बदबू से बचकर नाक पर रुमाल लगाए भागते लोग। अव्यवस्था का यह आलम शहर में आम है। देशभर में ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता में नाम चमकाने वाले जिला मंडी के शहर में सालों पुरानी सीवरेज प्रणाली स्वच्छता के दावों की पोल खोल रही है। हालत यह है कि शहर के मुख्य चौराहों पर आए दिन सीवरेज लाइन चॉक रहती है। बुधवार को मंडी शहर का दिल कहे जाने वाले रियासतकालीन चौहाटा बाजार के सीवरेज चेंबर को 12 बजे के करीब कर्मियों ने खोल दिया। सीवरेज की बदबू से व्यापारियों के साथ ही आम पथिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ देर के लिए बाजार में जाम की स्थिति भी बन गई। यह कोई पहली दफा नहीं हुआ है। छोटी काशी मंडी में दशकों पुरानी इस व्यवस्था से हर कोई परेशान है। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब शहर के किसी चौराहे पर सीवरेज व्यवस्था चॉक नहीं होती है। हर दिन कहीं कहीं शहरी गंदगी से भरे इन खुले चेंबरों की बदबू से लोग परेशान होते हैं।
विज्ञापन


शहर के आंतरिक वार्डों में अधिक समस्या
शहर के आंतरिक वार्डों और मुख्य बाजारों में सीवरेज की समस्या अरसे से पेश आ रही है। नप के सुहड़ा मुहल्ला और भगवान मुहल्ला समेत मुख्य बाजारों में यह समस्या अरसे से पेश आ रही है। भगवाहन मुहल्ला, चंद्रलोक गली और भूतनाथ गली में भी अकसर चेंबर चॉक रहते हैं। सुहड़ा मुहल्ला के आलोक कुमार, दिनेश, हरदेव ने कहा कि कई बार विभाग और नप को समस्या के बारे में बताया गया है। लेकिन, अरसे बाद भी समस्या जस की तस है।

डीपीआर के पेच में फंसा है आईपीएच
शहर में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने और सभी वार्डों को लाइन से जोड़ने के लिए आईपीएच विभाग करोड़ों की डीपीआर तैयार कर रहा है। लेकिन, विभाग की यह डीपीआर अभी तक पूरी नहीं बन पाई है। ढाई दशक बाद भी पूरा शहर सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ सका है। जब लाइन शहर में बिछी तो घर अपेक्षाकृत कम थे। आबादी बढ़ने के बाद एक बार भी इस लाइन को सही ढंग से अपग्रेड नहीं किया है। जिससे अब समस्या पेश आ रही है।
विज्ञापन


डीपीआर कर रहे हैं तैयार : जेई
आईपीएच विभाग के जेई रोहित गुप्ता ने कहा कि डीपीआर तैयार की जा रही है। शहर में सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। विभाग इसके लिए प्रयासरत है। शहर के हर घर को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा।

जल्द समस्या का होगा समाधान : नीलम
नप अध्यक्ष नीलम शर्मा ने कहा कि सीवरेज व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। शहर में आबादी बढ़ गई है। हर घर को सीवरेज लाइन से जोड़ने और इसे दुरुस्त करने के लिए करोड़ों की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें