जोगिंद्रनगर (मंडी)। नर्सिंग कॉलेज बृज मंडी जोगिंद्रनगर में बुधवार को फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डा. राकेश धरवाल ने की। मुख्यातिथि महामंडलेश्वर रामशरण दास रहे। इस दौरान कॉलेज के सीनियर प्रशिक्षुओं ने अपने कॉलेज के नए साथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना के साथ हुआ। जिसके बाद नाटी, भंगड़ा, समूहगान, झमाकड़ा कांगड़ी आदि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूजा धरवाल ने भी नए बच्चों का स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में गुंजन मिस फ्रेशर, सरस्वती पराशर मिस पर्सनेलिटी और मिस चार्मिंग अंकिता को चुना गया। इस मौके पर जय दुर्गा मां आफ इंस्टीट्यूट ने बेहतर कार्यक्रम के लिए विद्यार्थियों का आभार जताया।