फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के भर्ती होने के लिए युवाओं को ऊंचाई में तीन सेंटीमीटर की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। इस बार मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवाओं को सेना की भर्ती रैली के लिए पांवटा साहिब और लुहणू के मैदान में नहीं जाना पड़ेगा। सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने इस बार मंडी जिले में ही भर्ती रैली करने का फैसला लिया है। जिसके लिए तिथि तय की गई है। सेना की खुली भर्ती रैली 10 से 14 नवंबर तक मंडी जिले में ही होगी। हालांकि, अभी तक मैदान तय नहीं किया गया है। यह भर्ती रैली सोल्जर जीडी, टेक्निकल और सोल्जर क्लर्क के लिए होगी, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। और शीघ्र ही भर्ती रैली के लिए मैदान तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

इस भर्ती प्रक्रिया में सभी युवाओं को जनरल ड्यूटी वर्ग में कद माप में छूट दी गई है। भर्ती के लिए पहले युवाओं का हाइट माप 166 सेंटीमीटर होना जरूरी होता था। लेकिन, इस बार तीन सेंटीमीटर की छूट दी गई है। अब हाइट माप 163 सेंटीमीटर कर दिया गया है।
बाकी यह भर्ती प्रक्रिया पुराने पैटर्न के अनुसार ही होगी। जिसमें पहले युवाओं को ग्राउंड टेस्ट क्लीयर करना होगा। उसके बाद मेडिकल टेस्ट और बाद में लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। भर्ती के लिए युवाओं की उम्र सामान्य ड्यूटी के लिए एक अक्तूबर 2017 तक 18 से 21 वर्ष के बीच और तकनीकी वर्ग तथा क्लर्क के लिए 18 से 23 वर्ष होनी चाहिए। सेना में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता जीडी के लिए 10वीं कक्षा 45 प्रतिशत अंक, क्लर्क के लिए जमा दो की कक्षा मैथ्स, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय 60 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होनी चाहिए। वहीं, तकनीकी वर्ग के लिए जमा दो में पीसीएम में 50 प्रतिशत अंक के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। उधर, सेना भर्ती कार्यालय मंडी के निदेशक कर्नल सोमनाथ गुलिया ने कहा कि सेना की खुली भर्ती के लिए मैदान जल्द फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें