फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल सांसद रामस्वरूप के भतीजे की अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर निचला गरोडू के पास 19 जुलाई को सड़क हादसे में घायल रविदत्त शर्मा (42) निवासी जलपेहड़ की दिल्ली के मैक्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। रविदत्त शर्मा मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा के भतीजे हैं। हादसे में घायल दूसरे युवक मोहित गुंरग टीएमसी में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 19 जुलाई को गरोडू के पास एक टाटा सूमो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। रविदत्त शर्मा और मोहित गुरंग बाइक से जलपेहड़ से जोगिंद्रनगर आ रहे थे। जब वह निचला गरोडू गांव के पास पहुंचे तो अचानक टाटा सूमो चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद टाटा सूमो चालक मौके से फरार हो गया था। दोनों बाइक सवार घायलों को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां से रविदत्त की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एयर एंबुलेंस से दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उसका वहां देहांत हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। रविदत्त की मौत की खबर मिलते ही जोगिंद्रनगर क्षेत्र में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


सड़क हादसे में घायल सांसद रामस्वरूप के भतीजे की अस्पताल में मौत
गत 19 जुलाई को टाटा सूमो की टक्कर से घायल हुए थे दो बाइक सवार युवक, दिल्ली में हो रहा था इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें