मंडी। जिले में दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए शिक्षा विभाग ने 397 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सरकारी स्कूलों के अलावा कुछ निजी स्कूल भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
जिले में तीन शिक्षा उपनिदेशकों के अलावा एसडीएम की अगुवाई में उड़नदस्ते परीक्षाओं की निगरानी करेंगे। निदेशालय और बोर्ड स्तर पर भी टीमें परीक्षा पर नजर रखेंगी। मंडी में करीब 20 हजार विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे।
शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय की ओर से सभी प्रधानाचार्यों और मुख्याध्यापकों को परीक्षा की तैयारी के बारे में पुख्ता प्रबंध करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा सुबह 9:45 बजे से शुरू होगी। बोर्ड मुख्यालय से सीसीटीवी से ऑनलाइन निगरानी की जाएगी।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक यशवीर धीमान ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए विभाग की ओर से दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले में 397 परीक्षा केंद्रों में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।