फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारस में छह कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बलद्वाड़ा (मंडी)। ग्राम पंचायत कोट के वारस में छह कमरों का स्लेटपोश मकान जल कर राख हो गया। अग्निकांड में घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। घटना में लाखों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। घटना के वक्त प्रभावित परिवार दूसरे मकान में था। उन्हें लोगों ने आग के बारे में बताया। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई लेकिन जब तक अग्निशमन कर्मी वहां पहुंचते, ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया था, लेकिन कमरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रशासन की ओर से फौरी राहत राशि के तौर पर पांच हजार की राशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर बाद राम सिंह पुत्र लोभी राम के स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। इसमें लाखों के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांववासियों ने आग की लपटों को देखकर घर के मालिक को इसकी सूचना दी और आग पर काबू पानी की कोशिश की लेकिन तब तक मकान जलकर राख हो गया। दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही सब स्वाह हो चुका था। उधर, बलद्वाड़ा के तहसीलदार जगदीश चंद ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया और पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी। घटना में पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस मकान में छह सदस्य रहते थे। प्रभावित परिवार का दूसरा मकान भी है। सोमवार हादसे के वक्त सभी दूसरे मकान में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें