फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-तूफान से धर्मपुर क्षेत्र में बिजली रही गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। आंधी और तूूफान के चलते बुधवार शाम को धर्मपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रातभर अंधेरा छाया रहा। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र में तेज आंधी के कारण चोलथरा के लिए आने वाली 33 केवी लाइन में शाम सात बजे तकनीकी खराबी आ गई। इसके कारण लौंगणी, रिछली, बरोटी, कांढापत्तन, धर्मपुर, सज्याओपिपलू, संधोल, कुज्जाबल्ह, बैरी फिडर में खराबी आने की वजह से दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। कई जगह तेज आंधी की वजह से बिजली की लाइन में पेड़ गिरने से यह समस्या आई थी। वीरवार को सुबह करीब 5 बजे बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बिजली को बहाल करवाया। उधर, बोर्ड के एक्सईएन विवेक धीमान ने कहा कि तूफान की वजह से यह समस्या पैदा हुई थी, जिसे बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन

तेज आंधी की वजह से बागवानों की नकदी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आम, लीची, नींबू, अनार, आड़ू, गलगल के पेड़ों में फ्लावरिंग हो रही है। तूफान के कारण इनके फूल झड़ गए हैं। बागवानों शम्मी, विवेक, राम सिंह, श्यामलाल, रतन चंद, रामलाल, सीता राम ने विभाग से आकलन करके सरकार को भेजने का आग्रह किया है और प्रभावित बागवानों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें