फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकल गीत में गोपाल सिंह ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग ने संगीत सदन में प्राचीन संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एडीएम श्रवण मांटा ने बतौर मुख्यातिथि और लोक संपर्क विभाग की उपनिदेशक मंजूला मुरीद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। एकल गीत प्रतियोगिता में गोपाल सिंह ने प्रथम, शबनम और शिवांगी ने दूसरा तथा राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्यातिथि ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में पंडोह से विशाल, आकाश, शिव कुमार, त्रयांवली से शबनम, हणोगी से अमरचंद, नसलोह से कमला, धर्मपुर से गोपाल सिंह, संजय भारद्वाज और शिवांगी, राहुल, उर्मिला, कमला, अनुपमा ने भाग लिया। सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर गीत प्रस्तुत कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
संगीत सदन की छात्राओं ने नागरीय नृत्य कर और बारा मासा गीत गाकर प्राचीन संस्कृति की झलक पेश की। इसके अलावा शहर की जानी मानी लोकगायिका एवं कवियत्री रूपेश्वरी शर्मा ने संस्कार गीतों में बधाई और विवाह शादियों में गाए जाने वाले गीतों से समा बांधा। आशा ठाकुर और सरिता गुलेरिया ने पारंपरिक विवाह गीत पेश कर अपनी प्राचीन संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

बल्ह क्षेत्र की महिलाओं सत्या गुप्ता, कांता सैनी व रमा शर्मा ने पारंपरिक गीत गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में संगीत सदन के विनय ने हारमोनियम, राजन ने ढोलक, जोगेंद्र ने तबले पर संगत कर कलाकारों का बेहतरीन साथ दिया। इस मौके पर संगीत सदन के उमेश भारद्वाज, ईशा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें