फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आओ बाबा के दरबार, मेले लगे... पर मंत्रमुग्ध हुआ पंडाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंडी। आओ बाबा के दरबार, मेले लगे मेरे बाबा के दरबार भजन ने शिवरात्रि पर सजे पंडाल में बैठे लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पड्डल मैदान मंडी में शिवरात्रि महोत्सव के चलते बुधवार को दिन में होने वाले कार्यक्रम में सर्व देवता समिति की ओर से धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें देव भूमि आस्था सांस्कृतिक मंच ज्वालापुर ने यह प्रस्तुति दी। उन्होंने सर्व प्रथम गणपति वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। मंच के संचालक गोविंद राम शर्मा ने राज देवता माधोराय की गाथा प्रस्तुत की। इसमें उन्होंने राज देवता माधो राय जिनके दरबार से शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ होता है, के बारे में मंच पर प्रस्तुति दी।
...
श्री कृष्ण भी शिव के दर्शन के लिए मां के समक्ष रोते रहे
प्रस्तुति में बताया गया कि माधोराय श्री कृष्ण भगवान का स्वरूप है। कृष्ण के दर्शन को शिव भगवान ने बाबा का रूप धारण किया था और भगवान श्रीकृष्ण भी शिव के दर्शन के लिए मां के समक्ष रोते रहे, का वर्णन किया गया। इस दौरान मंच पर शिव भगवान के विवाह की महिमा का गुणगान भी उनके मंच ने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बेटियों की जिस घर में पूजा होती है वह स्वर्ग से बढ़कर होता है
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का बखान करते हुए बताया कि किसी भी धार्मिक कार्य में सबसे पहले कन्या रूप में दुर्गा माता की पूजा की जाती है। इससे बेटियों की जिस घर में पूजा होती है वह स्वर्ग से बढ़कर होता है। इस मौके पर गणपति, शिव और हनुमान की झांकियां निकाली गई। इसे देखते ही गणपति शिव की झांकियों का वर्णन किया गया। सर्व देवता समिति के प्रधान शिवपाल शर्मा और सचिव युद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और कन्या पूजन को लेकर मंच पर कमेटी की ओर से प्रस्तुति दी गई।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें