अमर उजाला ब्यूरो
मंडी। फोरलेन निर्माण में लगी कंपनियों से श्रमिकों ने लंबित भुगतानों की अदायगी की मांग की है। भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले श्रमिकों ने वेतन भुगतान करने की मांग को लेकर प्रगति मैनेजमेंट कंपनी संबल, एफकॉन और एनएचएआई के अफसरों को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने वेतन भुगतान एक सप्ताह के भीतर करने की मांग की।
वर्क्स एसोसिएशन के प्रधान अजय कुमार डोगरा ने बताया कि समय रहते भुगतान नहीं किया गया तो कंपनी के दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी कंपनी प्रबंधन की होगी। इससे पूर्व बैठक का भी आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभुनाथ सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। इस बैठक में वेतन के बारे चर्चा की गई। इसमें प्रधान ने कहा कि प्रगति में काम कर रहे वर्करों को अगस्त से लेकर आज तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है।