फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसे स्कूल संगडाह के जुजुराणा ईको क्लब को मिला प्रथम इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। विश्व पर्यावरण दिवस पर सुंदरनगर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सराहनीय कार्य करने वाले ईको क्लबों को सम्मानित किया। सीएम ने राज्यस्तरीय सर्वोत्तम ईको क्लब का प्रथम पुरस्कार सिरमौर जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगडाह के जुजुराणा ईको क्लब को प्रदान किया। ऊना जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कांगड के अशोक ईको क्लब ने दूसरा और मंडी जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौकी चंद्राहण के मयूर ईको क्लब को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन

2017-18 में सर्वश्रेष्ठ ईको क्लब पुरस्कार जीतने वाले प्रथम स्कूल को 25 हजार इनाम राशि प्रदान की गई। दूसरे स्थान पर रहे ईको क्लब को 20 हजार और तीसरे विजेता को 15 हजार की इनाम राशि, ट्राफी और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बेस्ट ग्रीन स्कूल अवार्ड से कांगड़ा जिले के नूरपुर तहसील के राजकीय हाई स्कूल दुनी को चेज मेकर स्कूल के खिताब से नवाजा। सोलन जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिरमौर, हमीरपुर जिले के राजकीय हाई स्कूल डुग्गा, शिमला जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पहगली, चंबा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलेरा, सिरमौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सानो, कुल्लू जिला के राजकीय मिडिल स्कूल लारजी को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा शिक्षा उपनिदेशक एलीमेंटरी सोलन को जिले में सर्वश्रेष्ठ खिताब से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विजेताओं को उनके कार्य के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें