फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में कांग्रेस ने सांसद से मांगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल के तहत नगर पंचायत सभागार में कांग्रेस कमेटी करसोग ने हिसाब दे सांसद-जवाब दे सांसद के तीसरे चरण के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी जिला सुंदरनगर अध्यक्ष पवन ठाकुर ने भाग लिया। इसमें करसोग के पूर्व सीपीएस मनसा राम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा से 4 साल में किए गए कार्यों का ब्योरा मांगा गया। इन्होंने मंडी से सांसद को विकास कार्यों की गति बढ़ाने में पूरी तरह नाकाम बताया है। पवन ठाकुर ने कहा कि मंडी के सांसद ने कहा था कि कीरतपुर से लेह तक रेलवे लाइन पहुंचा दी जाएगी, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा मंडी में बनाया जाएगा, टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा, लेकिन ये सभी दावे खोखले साबित हुए हैं। इसके अलावा लोगों से कई वायदे किए थे, लेकिन चार चाल बीत जाने के बाद भी ये वायदे पूरे नहीं हुए हैं। इस पर उन्होंने सांसद से जवाब मांगा है। इस मौके पर नाचन से कांग्रेस नेता लाल सिंह कौशल, नरेश डीसीसी सुंदरनगर, विनोद जनरल सेक्रेटरी, करसोग मंडल अध्यक्ष पृथ्वी सिंह नेगी, पीसीसी मेंबर महेश राज, युवा अध्यक्ष रूप लाल, गोपाल, नरेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें