फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई अड्डे के लिए नेर ढांगू साइट का निरीक्षण

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। डीसी मंडी ने नेर ढांगू में प्रस्तावित एयरपोर्ट की साइट का शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिले में एयरपोर्ट के लिए मौवीसेरी, घोघरधार और नेरचौक के नेर ढांगू स्थल चिन्हित किए गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी साइट को फाइनल नहीं किया गया है। सात मई को उड्डयन मंत्रालय की टीम इन साइटों का निरीक्षण करने के लिए हिमाचल पहुंच रही है। जिसके चलते जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीसी मंडी ऋग्वेद ठाकुर, एडीएम राजीव कुमार, तहसीलदार बल भवानी सिंह और राजस्व विभाग की सभी टीमों ने नेरचौक स्थित नेर ढांगू और आसपास की जगह का निरीक्षण किया। डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि मंत्रालय जिला मंडी में एयरपोर्ट के लिए जगह तलाश रहा है। इसी कड़ी के तहत जिला मंडी में तीन क्षेत्रों में जगह देखी गई है। दो जगह पहाड़ी क्षेत्रों में देखी गई हैं तथा यह समतल मैदान में है। उड्डयन मंत्रालय को जो भी जगह हर दृष्टि से उपयुक्त लगेगी, उस स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट निर्माण कार्य हो सकता है। 7 मई को उड्डयन मंत्रालय की एक टीम जिला मंडी में एयरपोर्ट के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के लिए आएगी।
जानकारी के मुताबिक नेर ढांगू के समीप सुकेती खड्ड और इसके आसपास काफी सरकारी भूमि है। वर्ष 2009 में भी मंत्रालय की टीम इस भूमि का निरीक्षण कर गई है। उस समय इस जगह को फाइनल कर लिया गया था। लेकिन, राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी के कारण तब एयरपोर्ट बनने का मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था। हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा नेरचौक में हवाई अड्डे के लिए सबसे उपयुक्त स्थान बता गए थे। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री भी नेरचौक में हवाई अड्डे की वकालत कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें