पधर (मंडी)।राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झटिंगरी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में अंकुश को बेस्ट ब्वाय और ट्विंकल को बेस्ट गर्ल्स के खिताब से नवाजा गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष पवन ठाकुर ने की। प्रधानाचार्य सुभाष ठाकुर ने मुख्यातिथि को सम्मानित कर पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और वंदेमातरम के से की गई। इस दौरान बच्चों ने एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अध्यापकों और अभिभावकों का मन मोह लिया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। इस दौरान पंचायत प्रधान निर्मला देवी, उपप्रधान राम लाल ठाकुर और बीडीसी सदस्य सीता देवी और स्कूल के सैकड़ों बच्चे मौजूद रहे।
शैक्षणिक सत्र 2016-17 में अव्वल रहे विद्यार्थी
इस दौरान शैक्षणिक सत्र 2016-17 में अव्वल रहे विद्यार्थियों में छठी कक्षा का प्रिंस प्रथम और रिया द्वितीय, सातवीं कक्षा की रंजना व अजय, आठवीं में उदय चौहान और अक्षय कुमार, नौवीं में कैलाश, कल्याण और मोहित, दसवीं में चंपाकली व पुष्पराज, जमा एक में राकेश व ममता तथा जमा दो में कुसुमा व पूनम कुमारी प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इन्हें मिला सम्मान
अंडर-14 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राकेश, रूपेश, प्रिंस, विभोर, अभिषेक, विशाल, कर्ण, अमन और अंडर-19 में अजय कुमार, हर्ष, नरेश, सत्यदेव, रूप लाल, अंकुश, अनिल और राकेश तथा अंडर-19 गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता में मनीषा, सीता, ट्विंकल, अंजलि, अनीता, गीतांजलि, अंजलि, कविता, कलापति और पूजा को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कक्षा में सर्वाधिक उपस्थिति के लिए सलोनी, कंचन, ट्विंकल, अंजना, चंद्रेश कुमारी, संजीव, ममता, सन्नू देवी और ललित कुमार को पुरस्कार मिला। जमा दो की बोर्ड परीक्षा की छात्रवृत्ति हासिल करने पर कुसुम, पूनम, सन्नू देवी, शालिनी, जगदीश और अश्वनी को इनाम मला।