फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर झूमे बच्चे

विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)।सनराइज पब्लिक स्कूल भराड़ी में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य यशोधा देवी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य निर्मला शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और अभिभावकों के समक्ष सालाना रिपोर्ट पेश कर उपलब्धियों का बखान किया। मुख्यातिथि यशोधा देवी ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में संस्कार जागृत करना बेहद जरूरी है ताकि, बच्चे अपनी संस्कृति व परंपराओं के साथ जुड़ सके और उन्हें जान सकें। इसमें सनराइज स्कूल अहम भूमिका अदा कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांध दिया। समारोह में मिस्ट्री, आर्ची, दिव्या शर्मा, रिधि चौहान ने नगाड़ों संग डोल बाजे गीत पर नृत्य कर सबको मोहित कर दिया। एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने फैंसी ड्रेस में विभिन्न देवी-देवताओं के रूप धरे। जया यादव, चिराग शर्मा, कृतिका और सहेलियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एकांकी के माध्यम से बेटी की शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। हार्दिक शर्मा, काजल और साथियों ने एक मुलाकात जरूरी है सनम गीत पर कव्वाली पेश की। नेहा चौहान, काजल और कृतिका ने गिद्दा प्रस्तुत कर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। काजल, पल्लवी, हिमांशी व सहेलियों ने पहाड़ी नाटी पेश कर समां बांधा। छोटे बच्चों ने पापा मेरे पापा गीत पर नृत्य पेश कर सबको भाव विभोर कर दिया।
मेधावियों में एलकेजी से खुशहाल शर्मा, मृदुला, हार्दिक राव, अन्नया और निखिल, यूकेजी से रिधिमा शर्मा, अर्थव, शिवांश सकलानी, अभिनव, आदित्य और मानवी, प्रथम कक्षा से मन्नत, अर्थव, प्रांजल कसवाल, राधिका, दिव्यांशी और राधिका, द्वितीय कक्षा से सुशील कुमार, लीना कुमारी, आदर्शराज, अभय सिंह, पलक राव और शौर्य, तीसरी कक्षा से नितिका, मृदुल, आयुष, परमनी, रितेश ठाकुर और प्रणव कसवाल, चतुर्थ कक्षा से पियूष ठाकुर, संजना, आस्था राज और कृतिका, पांचवीं कक्षा से अमन शर्मा, तानिया, आर्यन चौहान, देवांशी, छठी कक्षा से आर्ची चौहान, दीया, रिषिका व भूपेंद्र, सातवीं कक्षा से कोमल, दीया धीमान व निखिल, आठवीं कक्षा से हार्दिक शर्मा, सिमरन और मुस्कान, नवमी कक्षा से अंकिता, पल्लवी, श्रुतिका और रजनी, दसवीं कक्षा से संजना, शबनम वर्मा व आदित्य चंदेल शामिल रहेे। समारोह में अपर बैहली पंचायत के प्रधान लोरमा देवी, उप प्रधान बंसी राम, बीडीसी सदस्य अनीता देवी, पूर्व प्रधान केसरी लाल और स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान शकुंतला कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें