फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: विशाल ठाकुर ने पास कीं एक साथ चार परीक्षाएं, बेरोजगार युवाओं के लिए कायम की मिसाल

Fri, 24 Oct 2025 08:25 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरा (मंडी)।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के विशाल ठाकुर ने एक साथ चार परीक्षाएं पास कर बेरोजगार युवाओं के लिए मिसाल कायम की है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विशाल ठाकुर/सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी जिले की पंचायत बहरी के विशाल ठाकुर ने एक साथ चार परीक्षाएं पास कर बेरोजगार युवाओं के लिए मिसाल कायम की है। विशाल केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर उत्पादन एवं सीमा शुल्क विभाग में हवलदार के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने एक साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल उप निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल उप निरीक्षक, भारतीय तटरक्षक रक्षा मंत्रालय में कनिष्ठ सचिवालय सहायक, केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर उत्पादन एवं सीमा शुल्क विभाग में हवलदार की चारों परीक्षाएं उत्तीर्ण कर यह कारनामा कर दिखाया है। विशाल का कहना है कि वह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उप निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें