फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिलिंडर फटने से धमाका, घर की दूसरी मंजिल पर स्टोर के उड़े परखचे; लाखों का नुकसान

Sun, 15 Jun 2025 02:54 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। इससे घर की दूसरी मंजिल स्थित स्टोर में आग लग गई। इस घटना से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति स्वाह गई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से हुआ नुकसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम के पुरानी मंडी वार्ड के वासणी में सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका हो गया। इससे घर की दूसरी मंजिल स्थित स्टोर में आग लग गई। इस घटना से करीब चार लाख रुपये की संपत्ति स्वाह गई। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सभी कुछ जल कर राख हो गया। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार की है।
विज्ञापन


नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा के पुरानी मंडी वार्ड के वासणी में रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे दूसरी मंजिल पर स्टोर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन कर सोहन सिंह सकलानी का परिवार सहम गया। परिवार के सदस्य घर से बाहर निकल आए। सोहन सिंह व अन्य लोग जब घर की दूसरी मंजिल में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि स्टोर में ट्रंक, बर्तन, गैस चूल्हा समेत अन्य सामान को आग ने चपेट में ले लिया। साप्ताहिक अवकाश होने के कारण आस पास के लोग भी एकदम घटनास्थल में पहुंच कर आग पर काबू पाने के लिए जुट गए। इसी बीच दमकल कर्मी भी वहां पहुंच गए। इससे पहले कि आग पर काबू पाया जाता सभी कुछ जल कर राख हो गया। फिलहाल दमकम विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें