मंडी में जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, सिरमौर, सोलन और ऊना जिले के आपदा प्रभावितों को 51.01 करोड़ रुपये की विशेष राहत राशि प्रदान की। इस दौरान सीएम ने श्री निवास रामानुजन स्टूडेंट्स डिजिटल योजना में मेधावी छात्रों को उनके डिजिटल गैजेट प्राप्त करने के लिए ई- वाउचर प्रदान किए। अब छात्र ई- वाउचर के माध्यम से अपनी पसंद का डिजिटल गैजेट चुनकर प्राप्त कर सकेंगे। कक्षा 10वीं और 12वीं के 8,450 टॉपरों और 900 स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों को इसका लाभ होगा।