उपमंडल गोहर की कोट देवीदहड़ सड़क पर सन पालू नाला के पास रविवार को एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 20 लोग घायल गए। छोटे मालवाहक वाहन में सभी रिश्तेदार के निधन पर शोक जताने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही वाहन हादसाग्रस्त हो गया। पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार छोटा मालवाहक वाहन में करीब 24 लोग रिश्तेदारी में हुए निधन पर शोक जताने जा रहे थे। रविवार दोपहर को सन पालू नाला के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में घायल हुए लोगों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से कुछ घायलों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान दाे लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बोधराज (38) पुत्र लछि राम और नीलमणि पुत्र शाहड़डू निवासी भुरला के रूप में हुई है। वाहन में झामड़ और भूरला गांव के लोग सवार थे जोकि निधन पर शोक जताने के लिए देवधार जा रहे थे।
तहसीलदार गोहर कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया और सभी को खाई से बाहर निकाला। वहीं एसएचओ देवराज ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।