फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: शादी के नाम पर धोखा, पति की नकदी लेकर भागी महिला ने की थी चौथी शादी, पुलिस की पकड़ में आई

Sun, 08 Jun 2025 10:36 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल (कुल्लू)।

सार

Marriage Scam: हिमाचल प्रदेश में दुल्हन बनकर आई महिला ने विवाह करने के चंद महीने बाद पति की जमीन बिकवाकर सारे पैसे हड़प लिए। महिला तीन शादियां कर चुकी है, लेकिन अब आरोपी महिला को पुलिस ने पकड़ लिया है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंजार घाटी का एक युवक शादी और विश्वास के नाम पर ठगी का शिकार हो गया। चौथी शादी कर दुल्हन बनकर आई महिला ने विवाह करने के चंद महीने बाद पति को बड़ा बिजनेसमैन बनाने के सपने दिखाकर 18 बिस्वा पुश्तैनी जमीन बेचकर करीब ढाई लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवाकर हड़प लिए।

विज्ञापन


महिला 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर भाग गई। पतलीकूहल पुलिस ने आरोपी दुल्हन को पकड़ लिया है। उसे थाने में लाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बंजार क्षेत्र के बलौन गांव निवासी ज्ञान चंद ने बताया कि 2024 में बालीचौकी क्षेत्र की एक महिला से शादी कर ली। शादी महिला  के भाई की सिफारिश पर हुई थी। कुछ समय बाद पत्नी ने 18 बिस्वा जमीन बिकवाने के लिए उकसाया। जमीन बिक गई तो 2.50 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए।

ये भी पढ़ें- Himachal Pradesh: ठगी! शादी कर बिकवाई जमीन, पैसे अपने खाते में डलवाकर भाग गई दुल्हन; यहां सामने आया मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत में नाम दर्ज करवाने की बात पर वह हर बार टालमटोल करती रही। ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि अप्रैल 2025 में वह अचानक घर से 20 हजार रुपये नकद और कीमती आभूषण लेकर गायब हो गई। बाद में पता चला कि उससे पहले भी महिला की तीन शादियां हो चुकी हैं। अब यह उसकी चौथी शादी थी। ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि इस पूरी साजिश में महिला का भाई, माता और पिता भी शामिल हैं। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि पतलीकूहल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भागी दुल्हन को पकड़ लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें