बैठक में कार्निवल कमेटी के अलावा मनाली के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विंटर कार्निवल का आयोजन इस साल तय शेड्यूल से एक दिन आगे खिसक गया है। कार्निवल 24 जनवरी को संपन्न होना था, लेकिन बीच में कार्यक्रम स्थगित करने के कारण अब 25 को इस उत्सव का समापन होगा। शनिवार को महानाटी के बाद कार्यक्रम होंगे। शनिवार रात को विंटर क्वीन और वायस ऑफ कार्निवल का ग्रेंड फिनाले भी आकर्षण का केंद्र होगा।
गौर रहे कि बुधवार रात युवक की हत्या के कारण विंटर कार्निवल के कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे। वीरवार को कोई भी कार्यक्रम नहीं हुआ। शुक्रवार को भी पांच बजे तक सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार को विधायक भुवनेश्वर गौड़ की अध्यक्षता में कार्निवल को लेकर चर्चा की गई।
इस दौरान मनु रंगशाला में मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कार्निवल के कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया। सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा करने की भी मांग रखी। नशा करके आने वालों पर विशेष नजर रखी जाने की बात भी रखी गई। एसडीएम रमण कुमार शर्मा ने कहा कि शनिवार को राइट बैंक के महिला मंडलों की महानाटी होगी। वायस ऑफ कार्निवल और विंटर कवीन प्रतियोगिता का ग्रेंड फिनाले भी होगा।