फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: माउंट फ्रेंडशिप पीक को फतह कर 28 प्रशिक्षुओं ने फहराया तिरंगा

Fri, 30 Oct 2026 07:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

 स्पेशल एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स (स्पेशल एएमसी) के तहत 28 अक्तूबर को 17,353 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया गया। अभियान में कुल 31 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 28 ने सफलतापूर्वक शिखर तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की।
 
विज्ञापन
माउंट फ्रेंडशिप पीक पर 28 प्रशिक्षुओं ने फहराया तिरंगा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली के 28 प्रशिक्षुओं ने हिमालय की प्रसिद्ध माउंट फ्रेंडशिप पीक को फतह कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। स्पेशल एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स (स्पेशल एएमसी) के तहत 28 अक्तूबर को 17,353 फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया गया। अभियान में कुल 31 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 28 ने सफलतापूर्वक शिखर तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की। अभियान में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के 21, केरल पुलिस के पांच और अन्य पांच प्रतिभागी शामिल थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कोर्स के दौरान प्रशिक्षुओं को बर्फ और हिमखंडों पर चढ़ाई की उन्नत तकनीकों, तकनीकी पर्वतारोहण, सुरक्षा उपायों और पर्वतीय बचाव की आधुनिक विधियों का प्रशिक्षण दिया गया। कोर्स प्रभारी एवं पर्वतारोहण प्रशिक्षक देश राज ने बताया कि अक्तूबर में मौसम में बदलाव के कारण माउंट फ्रेंडशिप पीक का रास्ता अर्ध-तकनीकी हो गया था। तापमान शून्य से नीचे रहने के कारण अभियान काफी चुनौतीपूर्ण रहा। इसके बावजूद प्रशिक्षुओं ने साहस और अनुशासन के साथ लक्ष्य हासिल किया। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की सफलता पर उन्होंने पूरी टीम, प्रशिक्षकों और सफल प्रशिक्षुओं को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें