...अगर मौसम खराब न होता तो करोड़ों दिलों पर राज करने वाली मर्डर फेम बालीवुड अभिनेत्री मल्लिका शेरावत को आप धर्मशाला में बुलेट की सवारी करते हुए देख सकते थे।
रियलिटी शो दि बैचलरेट इंडिया, मेरे ख्यालों की मल्लिका की शूटिंग के लिए धर्मशाला पहुंची मल्लिका शेरावत को बारिश के कारण विजय के साथ बुलेट पर घूमने का कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
उन्हें कार में ही मैकलोडगंज की सैर के लिए रवाना होना पड़ा। दाड़नू निवासी विजय से मल्लिका शेरावत ने एक सवाल पूछा था कि आपको कौन सी बाइक पसंद है तो विजय ने उन्हें बुलेट को अपनी पसंदीदा बाइक बताया था।
इस दौरान मल्लिका ने विजय के सामने इच्छा जाहिर की थी कि जब भी वह धर्मशाला जाएंगी तो उसके साथ बुलेट पर सवारी करेंगी और मैकलोडगंज के साथ शहर की हसीन वादियों को निहारेंगी।
लेकिन वीरवार को बारिश बुलेट की सवारी के प्लान में खलनायक बन गई। विजय सिंह ने कहा कि मल्लिका की इच्छा है कि वह उसके साथ धर्मशाला की सैर बुलेट पर करे, लेकिन बारिश होने के चलते यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को मौसम कैसा भी रहे, वह मल्लिका को बुलेट पर बैठकर धर्मशाला की सैर जरूर करवाएंगे।