फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागवानों को बड़ी राहत: 500 बोरी तक सेब खरीदेगी सरकार, एमआईएस पोर्टल पर अपलोड करने होंगे जरूरी कागज

Tue, 11 Aug 2026 09:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बागवानों को दिए गए कुछ नोटिस पिछली बार के हैं। इन नोटिसों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए कहा गया है। इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
सेब। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानों को भरोसा दिया है कि सरकार उनकी उपज की खरीद में किसी तरह की समस्या नहीं आने देगी। 100 बोरी ही नहीं, बागवानों की 200, 300, 400 और 500 बोरी तक की उपज भी खरीदी जाएगी। बागवानों को एमआईएस पोर्टल पर अपने जरूरी कागजात अपलोड करने होंगे। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि बागवानों को दिए गए कुछ नोटिस पिछली बार के हैं। इन नोटिसों को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए कहा गया है। इस संबंध में अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

यदि कहीं लिपिकीय स्तर पर कोई गलती हुई है तो उसे दुरुस्त किया जाएगा। सुक्खू ने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों और बागवानों के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की ओर से लाए गए राज्य सहकारिता विधेयक को लेकर कहा कि वह अभी इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते। फीस बढ़ोतरी पर आंदोलनरत छात्रों पर किए सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई वर्षों से फीस में वृद्धि नहीं हुई है। फीस में बढ़ोतरी उचित तरीके से होनी चाहिए। यदि फीस में बहुत अधिक वृद्धि की गई होगी तो वह इस संबंध में कुलपति से बात करेंगे।

कोर्ट के निर्देश के अनुसार तय होगी जिला परिषद चुनाव की तारीख
जिला परिषद चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि हाईकोर्ट से जो निर्देश आएंगे, उसी के अनुसार चुनाव की तारीख तय की जाएगी। नादौन में पिछले साढ़े तीन साल से बीडीसी भाजपा के पास थी और उसे नहीं हटाया गया। वहां पिछले 20 वर्षों से भाजपा का प्रभाव रहा है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों के राजनीतिक मायने नहीं निकाले जाने चाहिए।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी 14 को आ सकती हैं शिमला
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 14 अगस्त को शिमला आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था। उस दौरान एक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया था। अब स्कूल का निर्माण कर दिया गया है और जल्द ही वहां कक्षाएं शुरू होंगी। वह वहां उद्घाटन करने भी जा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें